चाईबासा। शनिवार को एक बजे तसर रेश्यो परिसर में उद्योग विभाग, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय द्वारा "कोल्हान का अनमोल वरदान, तसर कोकून से है हमारी पहचान" विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तसर कोकून उत्पादन को बढ़ावा देना तथा इससे जुड़े कारीगरों एवं किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान किया गया।