पत्थलगांव: जशपुर जिले में 41 डिग्री पर पारा, सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा
जशपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जिला मुख्यालय सहित कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, सन्ना और पत्थलगांव क्षेत्र में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है और दोपहर में पूरा इलाका थम सा जाता है। लोग अब सुबह 5 बजे