पीपलदा: इटावा क्षेत्र के गेता कस्बे में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर निकली शोभायात्रा
Pipalda, Kota | Jan 22, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र के गेता कस्बे में सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।कस्बे के प्रमुख बाजार में घोड़ो पर सवार युवक हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। बड़ी सँख्या में महिलाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया जो कि डीजे की धुनों पर भजनों पर नृत्य करते हुए चल रही थी। पूरे कस्बे में को आज दुल्हन की तरह सजाया गया था जगह जगह रंगोली बनाई गई।