पीपलदा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को इटावा दौरे पर,विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक
Pipalda, Kota | Jan 22, 2024 लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मंगलवार 23 जनवरी को इटावा कस्बे मे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कोटा देहात ज़िलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने इटावा शहर मंडल कार्यकर्ताओं की आज बैठक ली।प्रेम गोचर ने बताया लोक सभा स्पीकर बिरला क्षेत्र मे हुए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास मंडी प्रांगण मे कल दोपहर 2 बजे करेंगे।