इटावा: सदर इलाके के एकता कॉलोनी में आग से झुलसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपचार के दौरान हुई मौत, बेटा-बहु दिल्ली रेफर
Etawah, Etawah | Apr 9, 2025 शहर के एकता कालोनी में मंगलवार देर शाम सिलेंडर की गैस लीक होने से लगी आग से झुलसी आंगनबाड़ी कार्यकत्री 65 वर्षीय सुमन दुबे पत्नी स्व़ दिनेश दुबे की उपचार के दौरान आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में बुधवार सुबह 10 बजे मौत हो गई। जबकि उनके बेटा नितिन दुबे और बहू सिम्मी दुबे की हालत में सुधार न होने पर उन्हें स्वजन दोनों को एम्स दिल्ली रेफर करा ले गए हैं।