बालाघाट: रोशना के शितकुटोला में कुएं की मोटर सुधारने उतरे किसान की जहरीली गैस से मौत, शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत रोशना के शितकुटोला में खेत के कुएं में लगी मोटर सुधारने उतरे एक किसान की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान लक्ष्मण पिता हेमराज लिल्हारे (50) निवासी ग्राम पंचायत रोशना के शितकुटोला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण लिल्हारे के परिवा