आलमनगर: मधेपुरा और खगड़िया ज़िले में कोसी नदी पर पीपा पुल का उद्घाटन, लाखों लोगों को मिली सुविधा
कोसी नदी पर पीपा पुल का उद्घाटन बुधवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव एवं विधायक बाबूलाल शौर्य ने किया। मालूम हो कि उक्त पीपा पुल लगभग 25 करोड़ की राशि से निर्मित किया गया है। इस पीपा पुल के बन जाने से लाखों लोगों को आवागमन की सुविधा बहाल हुई है। लोगों ने आशा जताई है कि जल्द स्थाई पक्की पुल बनेगा।