रायबरेली: पूरे झमनी निवासी पीड़ितों ने दबंग विपक्षियों द्वारा जबरन किए जा रहे नाली निर्माण को लेकर डीएम और एसपी से की शिकायत
महाराजगंज थानाक्षेत्र के,पूरे झमनी निवासी पीड़ितों ने, रविवार को,डीएम व एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायतीपत्र देते हुए बताया कि,उनके घर के सामने गांव के ही रहने वाले दबंगों द्वारा जबरन नाली का निर्माण किया जा रहा है।जिसको रोके जाने पर मारपीट की और गाली गलौज की है। तथा जान से मारने की धमकी दी है।थाने में शिकायत की गई थी,लेकिन सुनवाई न होने पर,कार्रवाई की मांग की है।