फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लंका रोड केवटरा में आयोजित तीन दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव के समापन के मौके पर शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों का पालन करना सत्य, धर्म और मर्यादा का पालन करना है। निस्वार्थ भाव से जन सेवा करना है।