हरिद्वार (उत्तराखंड): भारी बारिश के बाद खड़खड़ी क्षेत्र स्थित सूखी नदी के रपटे पर अचानक पानी का तेज बहाव आ गया, जिससे वहाँ से गुजर रही एक कार तेज धारा के बीच फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, हरिद्वार पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची। क्रेन और पुलिस बल की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं व यात्रियों से मानसून में सूखी नदी के रास्तों पर सतर्क रहने की अपील की है।
#HaridwarNews #UttarakhandRains #RescueOperation #HaridwarPolice #KharkhariHaridwar #UttarakhandMonsoon #SukhiNadi #uttarakhandlive