बहादुरगढ़: रोहद नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत
मृतका की पहचान बिहार निवासी 39 वर्षीय कंचन देवी के रूप में हुई। कंचन देवी परिवार सहित गांव रोहद में रहती थी और कूड़ा बीनने का काम करती थी। रोजाना की तरह मंगलवार की शाम वह रोहद नगर के नजदीक कूड़ा बीनने का काम कर रही थी। रोहद नगर रेलवे स्टेशन के पास जब वह रेलवे ट्रेक से खाली बोतल उठा रही थी तो उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो ग