बहादुरगढ़: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली 4 फैक्ट्रियों को नोटिस भेजा
साथ ही बोर्ड 4 फैक्ट्रियों के अलावा नगर परिषद, एचएसआईआईडीसी और बीडीपीओ को भी नोटिस जारी किए हैं। प्रदूषण की रोकथाम को लेकर उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बोर्ड की ओर से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया गया। कुछ जगह पर औद्योगिक कचरा पड़ा पाया तो कई स्थानों पर खुले में कूड़ा पड़ा मिला। प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड