मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव में शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ी राम गांव स्थिति डेवरा में रविवार सोमवार की देर रात एक किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान अयोध्या उमरिया प्रसाद गांव निवासी प्रदीप गुप्ता की थी। दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब पहुंचे तो देखा कि सब कुछ जलकर राख था।