कटनी नगर: हाइवे पर पिकप चालक को आई नींद की झपकी, खड़े ट्रक से टकराया पिकप, कोतवाली क्षेत्र के द्वारा बायपास की घटना,युवक गंभीर
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के द्वारा बायपास रोड पर आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ है पिकअप चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन खड़े ट्रक से जा टकराया इस घटना में पिकप चालक सुनील साहू गंभीर रूप से घायल हुआ है हाईवे एंबुलेंस 1033 से घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।