सबलगढ़: नगर में SBI का डोर-टू-डोर अभियान: जनधन खातों को किया जा रहा सक्रिय
सबलगढ़ भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खुले बैंक खातों को सक्रिय करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत SBI के निष्क्रिय खातों को पुनः संचालन में लाने के लिए ग्राहकों को घर-घर जाकर KYC की सुविधा दी जा रही है।