भिंड नगर: भीम नगर से निकली भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल
भिंड शहर के भीम नगर क्षेत्र से रविवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आस्था से सराबोर इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सिर पर कलश रखकर भगवान के भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ती नजर आईं।यह भव्य कलश यात्रा भीम नगर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सुभाष तिराहा पहुंची और वहां से आगे तक गई