महाराजगंज: दुन्दगढ़ में पिता और पुत्र की एक साथ जली चिता, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा ताता
24 जून बुधवार की दोपहर 3 बजे गांव मे उसे समय मातम छा गया। जब पिता और पुत्र के एक साथ गांव शव पहुंचे,और चिता जलाई गई। डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्र की एक साथ मौत हो जाने के बाद,क्षेत्र मे मातम छा गया। पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, पुत्र डंपर के टायर मे फंसकर 4 किलोमीटर तक घसिटता रहा। गांव मे शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा हुआ है।