एटा: जीसकपुर गांव के पास कार-ई-रिक्शा की भिड़ंत में तीन लोग घायल, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त, घायलों को भेजा अस्पताल
Etah, Etah | May 16, 2026 एटा थाना बागवाला क्षेत्र में अलीगंज रोड पर स्थित जिसकपुर गांव के समीप शनिवार शाम एक कार और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार सहित तीन लोग घायल हो गए और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।