बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-8 बी के बीएसएल डीएवी स्कूल परिसर में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के मामले में कुणाल कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर सेक्टर-4 थाना में कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया है। इसमें बिट्टू कुमार यादव, सुमंत कुमार यादव समेत 20–25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।