सबलगढ़: सिविल अस्पताल में 12 पद खाली: 7 मेडिकल ऑफिसर और 5 विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान
सबलगढ़ सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में स्वीकृत मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ डॉक्टरों के कुल 12 पद खाली पड़े हैं, जिससे ओपीडी कक्ष खाली रहते हैं और मरीजों को बिना इलाज के लौटना पडता है।