धमतरी: एक युवक को संदिग्ध हालत में जिला अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के ग्राम आगेसरा निवासी शिवराज निषाद को 14 जून को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि युवक के गले में निशान मिला है। कहा की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।