बिल्सी: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने अंबियापुर चौराहा पर खीर का प्रसाद वितरित किया
Bilsi, Budaun | May 1, 2026 बिल्सी में वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री ममता शाक्य ने अपने आवास पर बुद्ध वंदना का आयोजन किया और बाद में अंबियापुर चौराहे पर राहगीरों को खीर का प्रसाद वितरित किया। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे ममता शाक्य के निज निवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।