घोड़ाडोंगरी: नौतपा के आठवें दिन घोड़ाडोंगरी में बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घोड़ाडोंगरी शहर में नौतपा के आठवें दिन अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना बना दिया। कुछ देर पहले तक जहां तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं अचानक घिरे काले बादलों और तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई।