पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सुदामा चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान मंजू देवी घर के आंगन में कुछ काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप