राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बुधवार को बीआरसी कुटुंबा परिसर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा गणित और विज्ञान विषय से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। साथ ही बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।