स्याना: नगर के नरसैना नहर पटरी मार्ग पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही हुई मौत
Siyana, Bulandshahr | May 21, 2026
नगर के नरसैना नहर पटरी मार्ग पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तहसील क्षेत्र के ग्राम भड़काऊ निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रात्रि में ग्राम भड़काऊ निवासी दो सगे भाई बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।