चरखारी: खरेला की रौनक का प्रदेश वालीबॉल टीम में चयन, हॉस्टल में मिलेगा प्रवेश
खरेला के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा रौनक का प्रदेश वालीबॉल टीम में चयन हुआ है। स्वामीदास प्रथम निवासी हबीब मोहम्मद की बेटी रौनक जिला, मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। खेल मंत्रालय ने 22 जून को अयोध्या हॉस्टल में रिपोर्ट करने को कहा है। कोच लाल सिंह राजपूत ने इसे कस्बे के लिए गौरव बताया।