नर्मदापुरम: बालागंज स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधायक ने पूजा आसन कर स्थानीय लोगों से किया संवाद
बुधवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने बालागंज स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक डॉ. शर्मा ने मंदिर परिसर में उपस्थित स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया।