पन्ना: गल्ला मंडी मार्ग पर अवैध बस स्टॉपेज का आतंक: जाम में फंसे जिला पंचायत सीईओ, कब सुधरेगी पन्ना की यातायात व्यवस्था?
Panna, Panna | Jul 2, 2026 पन्ना के गल्ला मंडी मार्ग पर अवैध बस स्टॉपेज और बेतरतीब बसों के कारण आज भारी जाम लग गया, जिसमें जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी भी 10 मिनट फंसे रहे। सवारियां बैठाने की होड़ में बस चालकों की यह मनमानी रोज की मुसीबत बन चुकी है। अब जनता पूछ रही है—प्रशासन इस परमानेंट नरक से स्थायी राहत कब दिलाएगा?