धामपुर: शेरकोट के नूरपुर छीवरी में खो नदी में डूबे व्यक्ति के लिए चलाया गया सर्च अभियान, एनडीआरएफ की टीम नदी में उतरी
शनिवार की सांय करीब पांच बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट के गांव नूरपुर छीवरी मे भीम सिंह की पुत्री की शादी समारोह मे बारातियो के साथ सतीश प्रजापति खो नदी मे नहाने के लिए चला गया।गहरे पानी मे जाने पर वह डूब गया और लापता हो गया।उसकी तलाश मे एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है।