पूसा: बहदुरा चौक के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत
पूसा थाना क्षेत्र के मोरसन्ड गांव निवासी राजेश रंजन समस्तीपुर से अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित डंपर गाड़ी ने टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।