पूसा: वैनी थाने की पुलिस में डॉक्टर पर गोली चलाने के आरोप में वैनी से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
वैनी थाने की पुलिस ने वैनी थाना कांड संख्या 13/2024 के प्राथमिक अभियुक्त राकेश कुमार ठाकुर को वैनी से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।