खरगोन। जिले में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मंगलवार को मानसून की दस्तक के बाद बुधवार को भी मौसम सुहाना रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर करीब 3 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। बारिश के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।