कोटा: कुरदर ईको जोहर रिसार्ट में चीतल का मांस पकाते हुए 6 आरोपी पकड़े गए, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Kota, Bilaspur | Mar 28, 2026 बेलगहना वन विभाग की टीम ने मुखबिर सूचना पर कुरदर स्थित ईको जोहर रिसोर्ट में दबिश दी। जहां एक नर चीतल के मांस को पकाते मौके पर बरामद किया तथा मांस काटने और पकाने में शामिल आरोपी रामकुमार टोप्पो, जनक राम बैगा, देव सिंह बैगा, राजेश बैगा, लखन सिंह एवं रजनीश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजा गया