बिहार: मारपीट मामले में न्यायालय के तीन वारंटी गिरफ्तार, मघड़ा गांव से पुलिस ने की कार्रवाई
Bihar, Nalanda | Nov 19, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव से न्यायालय के तीन वारंटी स्वर्गीय रुदल पासवान के पुत्र अमरजीत पासवान, दासो यादव के पुत्र श्रवण यादव, स्वर्गीय जमुना पासवान के पुत्र संजय पासवान को पुलिस ने सोमवार की रात्रि 11:00 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट का पुराना केस हैं।