दरभंगा: बहेरी थाना अध्यक्ष पर रिश्वत और संरक्षण के गंभीर आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने डीआईजी की भूमिका पर भी उठाए सवाल।
दरभंगा में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला सांसद प्रतिनिधि रविंद्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने बहेरी थाना अध्यक्ष सूरज गुप्ता और एसआई रोशन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 25 अप्रैल को हुए एक ट्रक दुर्घटना मामले में पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और कथित रूप से 90 हजार रुपये लेकर ट्रक को छोड़ दिया गया।