गम्हरिया के भतनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परसाही वार्ड नंबर–08 निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र बबलु यादव है। आरोपी पर एकमत होकर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल करने का आरोप है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।