उधवा: अमानत दियारा पंचायत में खेत में काम करते समय सांप काटने से एक किसान हुआ मूर्छित
राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानत दियारा में खेत में काम करने के दौरान एक किसान को सांप ने डस लिया। जिससे किसान मूर्छित हो गया। इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से मिली जानकारी के अनुसार अमानत दियारा निवासी सेहबूद शेख (28) वर्ष खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में दंश मार दिया।