करनाल: सचखंड एक्सप्रेस में शुरू हुई फ्री लंगर सेवा, करनाल स्टेशन पर मिलेगी हर रविवार
Karnal, Karnal | Jul 5, 2026 सचखंड एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए करनाल रेलवे स्टेशन पर हर रविवार मुफ्त लंगर सेवा शुरू कर दी गई है। विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण और MLA जगमोहन आनंद ने ट्रेन में यात्रियों को लंगर खिलाया। सेवा डेरा कार और सिख साध संगत द्वारा दी जा रही है।