टिकारी में अंग्रेजी नववर्ष को लेकर अवैध शराब निर्माण और व्यवसाय के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत गुप्त सूचना पर पुलिस ने कई चिंहित जगहों पर छापामारी कर शराब निर्माण की सामग्री जब्त की। वहीं 10 हजार लीटर फुला हुआ महुआ नष्ट किया गया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। वहीं शराब निर्माण से जुड़े लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।