महागामा के उर्जानगर राजेंद्र स्टेडियम में आगामी 28 दिसंबर को बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न कराने को लेकर तैयारियां की जा रही है। तैयारी को लेकर बताया गया कि बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमें बिहार समेत अन्य राज्यों के प्रतिभागी शामिल होंगे।