सिवनी: कस्तूरबा वार्ड में पानी में डूबने से युवक की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने से हादसे की आशंका
Seoni, Seoni | Jul 2, 2026 सिवनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा वार्ड में पानी में डूबने से युवक वैभव की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक को मिर्गी की बीमारी थी, जिसके चलते दौरा पड़ने के बाद हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।