बिजनौर: बिजनौर में नगीना मार्ग पर त्रिवेणी स्कूल के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला व दो बच्चे घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 23, 2024 बिजनौर में नगीना मार्ग पर त्रिवेणी स्कूल के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर बाइक पर सवार एक महिला व दो बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण त्रिवेणी स्कूल के पास लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।