झांसी: रक्सा के हैवदा में मूंगफली का बीज लेने ससुराल आए युवक की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
Jhansi, Jhansi | Jun 30, 2025 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के हैवदा मजरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मूंगफली का बीज लेने अपनी ससुराल आए विनोद प्रजापति की करंट लगने से मौत हो गई। विनोद बबीना थाना क्षेत्र के बुडपुरा गाँव के निवासी थे और दो दिन से अपनी ससुराल में रुके हुए थे। सोमवार सुबह जब विनोद एक टापरे के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक 11000 वोल्ट का तार उसके हांथ पर गिर गया।