झांसी: टीकमगढ़ में एक छात्र फंदे पर झूल गया, दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा गया, झांसी मेडिकल में 15 दिन बाद तोड़ा दम
Jhansi, Jhansi | Jun 30, 2025 झांसी से सटे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक छात्र फंदे पर झूल गया। दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा तो सांस चल रही थी। परिजन तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां 15 दिन चले इलाज के बाद छात्र ने सोमवार को दम तोड़ दिया। अब झांसी पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। आगे की जांच मध्य प्रदेश पुलिस करेगी। मृतक का नाम करन पाल था।