मुरैना नगर: मुरैना के जोरा कस्बे में चोरों ने दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया
मुरैना जिले के जौरा कस्बे में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पगारा रोड स्थित एक दुकान में सेंध लगाकर चोर भीतर घुसे और वहां से करीब 30 हजार रुपए नकद और एक लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए| पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है|