नारायणपुर: 750 एमएल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गोपालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ऑफिस के पास से 750 एमएल विदेशी शराब के साथ चितरंजन मंडल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अभिया बाजार, थाना गोपालपुर का रहने वाला है। मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 212/26 दर्ज कर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।