भिंड नगर: शहर में निकला मोहर्रम के ताजियों का जुलूस, सुरक्षा के लिए साथ चला पुलिस बल,कर्बला में हुए सुपुर्दे खाक
भिंड मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को शहर में अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बड़ी संख्या में ताजिए परेड चौराहा होते हुए छोलियाने स्थित कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।ताजिया जुलूस में मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया