पूरनपुर: तहसील में ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
पूरनपुर ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। ज्ञापन में ओबीसी महासभा ने सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई है। चेतावनी दी यदि इन मांगों को अनदेखा किया गया तो महासभा सड़कों पर उतरकर महा आंदोलन शुरू करेगी और आगामी पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेंगे।