चंदौली: मुगलसराय थाना में मिशन शक्ति के तहत बिछड़े दंपति ने फिर साथ रहने की दी सहमति
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत मुगलसराय थाना व मिशन शक्ति केंद्र ने एक बिछड़े दंपति को फिर साथ रहने के लिए राजी कराया। पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हुए। पुलिस ने दोनों को परिजनों संग घर भेजा। इस पहल से टूटता परिवार फिर जुड़ सका, जिसकी सराहना हो रही है।